Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023: राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2023 का नोटिफिकेशन जारी और आवेदन फॉर्म शुरू

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2023 (Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड द्वारा परीक्षा-2022 की ऐसी समस्त प्रतिभाशाली बालिकाओं जिन्होंने राज्य स्तर और जिला स्तर पर एक निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन बालिकाओं को राजस्थान एकल द्वि पुत्री योग्यता पुरस्कार दिया जाएगा। Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 की संपूर्ण जानकारी आज के इस आर्टिकल में नीचे दी गई है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 List

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना में कक्षा 12वीं में राज्य स्तर पर 51,000 रुपए और 10वीं कक्षा में राज्य स्तर पर 31,000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा 10वीं और 12वीं कक्षा की बालिकाओं को जिला स्तर पर 11,000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 पुरस्कार राशि का भुगतान छात्राओं के स्वयं के बैंक खातों में ऑनलाइन बैंकिंग के द्वारा किया जाएगा। इस प्रकार की नई-नई जानकारियां समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल तथा व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े रहे।

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2023 में आवेदन प्रक्रिया के साथ साथ हम इस योजना की पात्रताए, आवेदन पत्र भेजने का पता, राज्य स्तर और जिला स्तर पर निर्धारित कट ऑफ, पुरस्कार राशि और दिशा निर्देश इन सभी की विस्तार पूर्वक जानकारी बताई गई है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 Latest News

योजना का नाम राजस्थान एकल द्वी पुत्री योजना 2023
संस्था का नाम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर
लाभार्थी छात्राओ को इस योजना लाभ मिलेगा
कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्राओं को
आर्टीकल Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023
राशि 12वीं राज्य स्तर पर 51,000 रुपए और 10वीं कक्षा में राज्य स्तर पर 31,000 रुपए
आवेदन का माध्यम ऑफलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्टूम्बर 2023

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 Prize Money/राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना स्कॉलरशिप पुरस्कार राशि

राज्य सरकार द्वारा एकल द्वि पुत्री योजना को दो भागों में विभाजित किया है। Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 पहला राज्य स्तर तथा दूसरा जिला स्तर यह योजना कक्षा 10 और 12 की बालिकाओं के लिए है इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी निम्न प्रकार हैं:-

राज्य स्तरीय:- माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 31000 /- रूपये और उच्च माध्यमिक / वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के विजेताओं को 51000/- रूपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।

जिला स्तरीय:- माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा / उच्च माध्यमिक / वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा- जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 11000 /- रूपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े:-

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 Required Documents(मुख्य दस्तावेज)

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2023 (Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023) के लिए राज्य सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों होना आवश्यक बताया है जो निम्न प्रकार हैं,

  • आवेदन पत्र मूल (परिशिष्ट – 1)
  • 50 /- रुपये के नॉनज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर नोटेरी से सत्यापित माता-पिता का सन्तान सम्बन्धी मूल शपथ-पत्र (परिशिष्ट – 2 )।
  • संस्था प्रधान का अनुशंषा पत्र / स्वयंपाठी छात्रा हेतु जनप्रतिनिधि का अनुशंषा पत्र (परिशिष्ट – 3)
  • परिवार राशन कार्ड की फोटो प्रति राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित।
  • बैंक पासबुक की फोटो प्रति अथवा खाते के निरस्त चैक की प्रति जिसमें बैंक सम्बन्धी सभी विवरण स्पष्ट पढ़े जा सके यथा A/C नम्बर, IFSC Code, Branch Code, एवं Bank Phone Number.
  • आधार कार्ड / पहचान प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटो प्रति संलग्न करनी है।
  • आवेदन पत्र के साथ बोर्ड परीक्षा की अंकतालिका की सत्यापित फोटो प्रति संलग्न करनी है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 District Level Cut Off

राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 2022 की कट ऑफ जिला वाइज जारी कर दी है। Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 अगर आप इस कठोर में शामिल है, तो इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

बोर्ड परीक्षा राज्य स्तरीय कटऑफ
माध्यमिक परीक्षा – 2022
( व्यावसायिक ) माध्यमिक
परीक्षा -2022
579
575
उच्च माध्यमिक परीक्षा- 2022विज्ञान- 487
वाणिज्य- 479
कला- 485
विज्ञान – 483
उच्च माध्यमिक ( व्यावसायिक ) परीक्षा- 2022 वाणिज्य 453
कला 482
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2022 465

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 District Level Cut Off

राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 2022 की कट ऑफ जिला वाइज जारी कर दी है। अगर आप इस कठोर में शामिल है, तो इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 District Level Cut Off

How to Apply Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023

क्या आप भी कक्षा 10 तथा 12वीं पास कर चुके हैं। तो आप भी राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है। Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 इस स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फार्म को एक अच्छी क्वालिटी के कागज पर प्रिंट करना है।
  • आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक सही-सही भर देना है।
  • आवेदन फार्म के साथ अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट, शपथ पत्र अटैच करने हैं।
  • इसके बाद अपने विद्यालय के संस्था प्रधान से (स्वयंपाठी परीक्षार्थी की स्थिति में जनप्रतिनिधि की अनुशंसा) अग्रेषित करवाना है।
  • इसके बाद निर्धारित तिथि तक रजिस्टर्ड डाक से सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर के पते पर प्रेषित करना है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana Importent Links

Official NotificationDownload
Last Date Offline Application form 11 October 2023
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in
Telegram Channel Link
WhatsAppGroup Link

एकल द्विपुत्री योजना क्या है?

महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई एकल-द्वि पुत्री योजना में बोर्ड ने इस वर्ष पात्र बालिकाओं से ऑफलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए बोर्ड ने राज्य व जिलेवार कट ऑफ अंक की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2023 के लिए ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2023 तक कर सकते हैं। अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म बोर्ड कार्यालय में 11 अक्टूबर 2023 तक प्राप्त हो जाना चाहिए।

Leave a Comment